रक्षाबंधन के दिन राखी बाजार पर बारिश ने डाला खलल
उत्तराखण्ड
9 अगस्त 2025
रक्षाबंधन के दिन राखी बाजार पर बारिश ने डाला खलल
काशीपुर। । नगर का बाजार विभिन्न प्रकार की राखियों से पटा था। रक्षाबंधन के दिन राखी बाजार पर बारिश ने खलल डाला। दोपहर तक राखी बाजार परवान नहीं चढ़ पाया। दोपहर बाद बारिश रुकी तो खरीदारी में तेजी आई।
मुख्य बाजार में दर्जनों राखी की दुकानें सजी थीं। सुबह से ही बारिश होने से व्यापारियों ने दुकानों को बारिश से बचाने के लिए पन्नियां लगाई थी, लेकिन तेज बारिश के सामने पन्निया नाकाफी साबित हुई। बारिश बढ़ने पर व्यापारियों को राखियों को भी पन्नियों से ढकना पड़ा। महिलाएं छाता लगाकर राखी की खरीदारी करती रहीं।
दोपहर बाद बारिश का सिलसिला थमने के बाद राखी बाजार में तेजी आई। मुख्य बाजार में दुकानों में 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की फैंसी राखियां थी, 50 रुपये में डॉरीमान, 80 रुपये में लॉकेट वाली राखी बिक रही थी। 250 रुपये कीमत की स्टोन वाली राखी के काफी कम खरीदार थे। व्यापारियों ने बताया कि लोग सस्ती राखियों को तवज्जो दे रहे हैं। महंगी राखियों से लोग परहेज कर रहे हैं।


