उत्तराखंड

मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी

उत्तराखण्ड
29 मार्च 2024
मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी
देहरादून। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से मौसम भले ही सुहावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। राजधानी दून के अधिकतम तापमान ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इससे पहले 2014 में इस दिन तापमान 31.2 डिग्री रहा था। दिन में हुई गर्मी का असर रात को भी देखने को मिला। इसके चलते रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.8 रहा। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *