मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी – रक्षा अभियानों या सुरक्षा बलों की रियल-टाइम कवरेज, दृश्य प्रसारण या सूत्रों के हवाले से रिपोर्टिंग नहीं
दिल्ली
27 अप्रैल 2025
मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी – रक्षा अभियानों या सुरक्षा बलों की रियल-टाइम कवरेज, दृश्य प्रसारण या सूत्रों के हवाले से रिपोर्टिंग नहीं
नई दिल्ली। भारत सरकार की तरफ से मीडिया चैनलों को एडवाइजरी जारी की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी आदेशों में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों की लाइव कवरेज न करने हेतु मीडिया चैनलों को सलाह दी गई है। आदेशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें और रक्षा तथा अन्य सुरक्षा से संबंधित अभियानों की रिपोर्टिंग करते समय मौजूदा कानूनों और नियमों का कड़ाई से पालन करें।
रक्षा अभियानों या सुरक्षा बलों की गतिविधियों से संबंधित किसी भी रियल-टाइम कवरेज, दृश्य प्रसारण, या सूत्रों के हवाले से रिपोर्टिंग से परहेज किया जाए। संवेदनशील जानकारी का समय से पहले खुलासा, शत्रुतापूर्ण तत्वों की सहायता कर सकता है और अभियानों की प्रभावशीलता तथा कर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। इन घटनाओं के दौरान अनियंत्रित कवरेज ने राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पहले भी सभी टीवी चौनलों को नियमों का पालन करने के लिए परामर्श जारी किया है। मीडिया कवरेज केवल उपयुक्त सरकार द्वारा नामित अधिकारी द्वारा दी जाने वाली समय-समय पर जानकारी तक सीमित रहेगी, जब तक कि ऐसा अभियान समाप्त नहीं हो जाता।