उत्तराखंड

मालवी दुआ बनी उत्तराखंड राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत की कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष

उत्तराखण्ड
23 सितम्बर 2025
मालवी दुआ बनी उत्तराखंड राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत की कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष
रामनगर। क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेविका मालवी दुआ को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, उत्तराखंड राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
मालवी दुआ की नियुक्ति संगठन के उद्देश्यों और मूल्यों को देखते हुए की गई है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण और समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने की दिशा में उनके अब तक के योगदान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।
संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों का कहना है कि मालवी दुआ के नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा कुमाऊँ मंडल में महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मालवी दुआ ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और ज़िम्मेदारी का क्षण है। संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए कार्य करूंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज की हर महिला सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बने।
उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने भी हर्ष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि मालवी दुआ के नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊँचाइयों को छुएगा।
बधाई देने वाले में पूजा पटवाल , इंदु ध्यानी, एडवोकेट पूरन पांडे, मनु अग्रवाल विनोद रावत शुभम नायक ,विक्की नायक, बबीता, अंजू रावत, कांटा भंडारी शबाना सैफी आदिल और जोन सहित कई लोगों ने बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *