उत्तराखंड

माँ पूर्णागिरि मेला स्पेशल – कासगंज -टनकपुर- कासगंज सवारी गाड़ी शुरू

उत्तराखण्ड
16 मार्च 2025
माँ पूर्णागिरि मेला स्पेशल – कासगंज -टनकपुर- कासगंज सवारी गाड़ी शुरू
टनकपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर रेल यात्रियों की माँ पूर्णागिरि मेला के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुविधाजनक रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 मार्च, 2025 से 30 जून, 2025 तक प्रतिदिन कासगंज -टनकपुर- कासगंज रेल खण्ड पर एक जोड़ी माँ पूर्णागिरि मेला स्पेशल सवारी गाड़ी संख्या 05451/05452 का निम्नलिखित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगारू-

मेला स्पेशल 05451 कासगंज-टनकपुर सवारी गाड़ी कासगंज से 5.00 बजे, कासगंज सिटी से 05.10 बजे, गंगागढ़ हाल्ट से 05.18 बजे, सोरों 05.24 बजे, मानपुर नगरिया से 05.34 बजे, कछला ब्रिज से 05.45 बजे, कछला हाल्ट से 05.50 बजे, बितरोई से 05.56 बजे, उझानी से 06.09 बजे, शेखूपुर से 06.19 बजे, बदायूँ से 06.30 बजे, मल्लन नगर से 06.39 बजे, घटपुरी से 06.46 बजे, करतौली से 06.55 बजे, मकरन्दपुर से 07.02 बजे, बमियाना से 07.13 बजे, रामगंगा से 07.27 बजे, बरेली जंक्शन से 07.45 बजे, बरेली सिटी से 08.03 बजे, इज्जतनगर से 08.16 बजे, दोहना से 08.30 बजे, भोजीपुरा से 08.41 बजे, दिबनापुर से 08.54 बजे, सेथल से 09.01 बजे, बिजौरिया से 09.10 बजे, शाही से 09.20 बजे, ललोरीखेड़ा से 08.28 बजे, पीलीभीत से 10.00 बजे, न्योरिया हुसैनपुर से 10.20 बजे, मझोला पकड़िया से 10.33 बजे, खटीमा से 10.58 बजे, बनबसा से 11.40 बजे, प्रस्थान कर टनकपुर 12.00 बजे पहुँचेगी।

जबकि वापसी में मेला स्पेशल 05452 टनकपुर -कासगंज सवारी गाड़ी टनकपुर से 13.40 बजे, बनबसा से 14.00 बजे, खटीमा से 14.30 बजे, मझोला पकड़िया से 14.58 बजे, न्योरिया हुसैनपुर से 15.20 बजे, पीलीभीत से 15.50 बजे, ललोरीखेड़ा से 15.58 बजे, शाही से 16.08 बजे, बिजौरिया से 16.25 बजे, सेंथल से 16.38 बजे, दिबनापुर से 16.45 बजे, भोजीपुरा से 17.05 बजे, दोहना से 17.12 बजे, इज्जतनगर से 17.35 बजे, बरेली सिटी से 17.55 बजे, बरेली जंक्शन से 18.10 बजे, रामगंगा से 18.22 बजे, बमियाना से 18.35 बजे, मकरन्दपुर से 18.44 बजे, करतौली से 18.52 बजे, घटपुरी से 19.01 बजे, मल्लन नगर से 19.07 बजे, बदायूँ से 19.19 बजे, शेखूपुर से 19.26 बजे, उझानी से 19.34 बजे, बितरोई से 19.55 बजे, कछला हाल्ट से 20.01 बजे, कछला ब्रिज से 20.06 बजे, मानपुर नगरिया से 20.20 बजे, सोरों से 20.42 बजे, गंगागढ़ हाल्ट से 20.50 बजे, कासगंज सिटी से 21.03 बजे, प्रस्थान कर कासगंज 21.20 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोच सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *