महाराजा अग्रसेन जयंती पर नगर में धूमधाम से निकली विशाल और भव्य शोभायात्रा
उत्तराखण्ड
5 अक्टूबर 2024
महाराजा अग्रसेन जयंती पर नगर में धूमधाम से निकली विशाल और भव्य शोभायात्रा
बाजपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती पर शुक्रवार को महाराज अग्रसेन ट्रस्ट से जुड़े अग्र समाज के लोगों ने निकाली। इसका शुभारंभ श्री राम जानकी मंडप से हुआ। ये शोभायात्रा मुख्य सड़क से होते हुए रामराज रोड से वापिस श्री राम जानकी मंडप पर समाप्त हुई। शुक्रवार की शाम ये शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के सदस्य राजेश कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज अग्रसेन ने समाज हित में काम किए थे और आज समाज के लोग उन्हीं का अनुसरण करते हुए समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हैं। उन्होंने कहा कि अग्र समाज शोभा यात्रा के साथ ही डांस प्रतियोगिता, स्वरूचिभोज का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्र समाज लगातार क्षेत्र में समाज सेवा के काम करता आ रहा है। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। पालकी पर सवार महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने जुलूस मार्ग पर पंडाल लगाकर यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। शहर में भ्रमण के बाद ये यात्रा वापस श्री राम जानकी मंडप स्थल पर आकर समाप्त हुई। वहीं इसके बाद आयोजित हुई 8 से 15 वर्ष के बच्चों की डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। वहां मौजूद अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मौके पर नरेंद्र गोयल, सचिन सिंघल, राजेश कुमार गर्ग, तरसेम गर्ग, अजय कुमार बंसल, रूपेश जिंदल, प्रदीप कंसल, अंशुल गर्ग, संजय जिंदल, राहुल सिंघल, मोनिका कंसल, पूनम जिंदल, श्वेता गोयल, प्रियंका, पारूल, पूजा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।


