उत्तराखंड

मसूरी घूमने के लिए अब पर्यटकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, विरोध में स्थानीय पर्यटन उतरे

उत्तराखण्ड
4 अगस्त 2025
मसूरी घूमने के लिए अब पर्यटकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, विरोध में स्थानीय पर्यटन उतरे
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने के लिए अब पर्यटकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किए जाने की कवायद की जा रही है. यह कवायद उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से की जा रही है. जिसका मकसद भीड़ को नियंत्रित और पर्यटकों की सटीक संख्या का आकलन करना है, लेकिन इस फैसले के विरोध में स्थानीय पर्यटन उतर आए हैं. उनका कहना है कि इससे पर्यटन पर सीधा असर पड़ेगा.

मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किए जाने का फैसला स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों दोनों के लिए चिंता का कारण बन गया है. एक ओर होटल व्यवसायियों को डर है कि इससे पर्यटन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तो वहीं दूसरी ओर पर्यटक भ्रमित हैं कि रजिस्ट्रेशन कब और कैसे करना है?

देशभर से पर्यटक मसूरी में वीकेंड या छुट्टियों के दौरान सैर सपाटे के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब नए नियम के तहत उन्हें यात्रा से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. ज्यादातर पर्यटक इस प्रक्रिया से अनजान हैं. सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भ्रम फैल चुका है कि बिना रजिस्ट्रेशन के एंट्री नहीं मिलेगी. मसूरी के होटल, रेस्टोरेंट और बाजारों में यह नियम व्यावसायिक संकट की तरह देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *