भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती नगर में धूूमधाम से मनाई गयी
विकास कुमार
उत्तराखण्ड
10 सितम्बर 2024
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती नगर में धूूमधाम से मनाई गयी
काशीपुर। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती यहां पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधन में स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में धूमधम से मनाई गई। कार्यक्रम में पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। । कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र सरस्वती ने उपस्थित जनों के साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक से आहवान किया कि पंगोविंद बल्लभ पंत के पदचिन्हों पर चलने कि संकल्प लें। मुख्य अतिथि पूर्व जस्टिस राजेश टंडन ने अपने संबोध्न में कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत भारत के दूसरे गृह मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्राी एवं स्वतंत्राता सेनानी थे। भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में उन्होने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने हिंदू संहिता विधेयक पारित कराया और हिंदू पुरुषों के लिए एकपत्नीत्व अनिवार्य बना दिया था। उन्होंने हिंदू महिलाओं को तलाक और वंशानुगत संपत्ति के उत्तराधिकार के अधिकार दिए थे। भारत रत्न का सम्मान उनके ही गृह मन्त्रित्व काल में शुरू किया गया था, यही सम्मान उन्हें सन 1947 में उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के गृह मंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत के तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया था।
इस अवसर पर पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा एवं महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने अतिथिगण का आभार व्यत्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के उपरांत मिष्ठान वितरण कर किया गया। कार्यक्रम में नगर गणमान्य व्यक्ति व नगर निगम के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण एवं विभिन्न स्कूलों के छात्रा-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता अभियान को संकल्पित करने का वचन लिया एवं राष्ट्रीय गान गाकर समापन किया गया।