बैंको की 27 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल
उत्तराखण्ड
24 जनवरी 2026
बैंको की 27 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल
काशीपुर। सरकार और संगठन के बीच हुई बात का कोई परिणाम न निकलने के कारण यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन ने 27 जनवरी 2026 को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। संस्था के जिला मंत्री स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसकी सूचना प्रत्येक सदस्य को पूर्व में दी जा चुकी है। उन्होंने सभी बैंकों के पदाधिकारी और सदस्यों से अनुरोध किया है कि हड़ताल को पूर्ण सफल बनाने के लिए मंगलवार, 27 जनवरी को सुबह 11 बजे केनरा बैंक की मुख्य शाखा बाजपुर रोड काशीपुर पर इकट्ठा होकर सरकार और वित्त मंत्रालय की मनमानी और कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में अपनी आवाज भारत सरकार वित्त मंत्रालय और आईवीए के कानों तक पहुंचायें।


