’बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो 2026 कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
उत्तराखण्ड
20 नवम्बर 2025
’बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो 2026 कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
काशीपुर। ’बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो 2026 के प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क, समन्वय और तैयारी अभियान के तहत विश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन की टीम ने उत्तराखंड विश्नोई सभा सेवक दल ट्रस्ट (राजि.) के संस्थापक डा.सुरेन्द्र विश्नोई जी के निवास स्थान रोजडेल पर उत्तराखंड विश्नोई सभा सेवक दल ट्रस्ट के पदाधिकारियों से कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील व अपेक्षा की ।
उत्तराखंड विश्नोई सभा सेवक दल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने एकमत और हर्ष के साल जोधपुर से आये विश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन – एक्सपो के टीम सदस्यों को पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया ।
उत्तराखंड विश्नोई सभा सेवक दल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जोधपुर से आयी टीम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।
इस मौके पर अध्यक्ष श्री चरण विश्नोई , महामंत्री ओमप्रकाश विश्नोई , कोषाध्यक्ष विनीत विश्नोई, वरिष्ठ समाजसेवी व विश्नोई समाज के स्तंभ संजीव विश्नोई जी ,सचिव विनय विश्नोई , राजकुमार विश्नोई आदि सहित बड़ी संख्या सदस्य उपस्थित रहे ।


