उत्तराखंड

बाजपुर में खामियां मिलने पर दो सीएससी सील

उत्तराखण्ड
20 नवम्बर 2025
बाजपुर में खामियां मिलने पर दो सीएससी सील
बाजपुर। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने क्षेत्र के सीएससी पर छापा मारा। इस दौरान खामियां मिलने पर दो सीएससी का सील कर दिया गया। इससे सीएससी सेंटर संचालकों में खलबली मच गई।
बुधवार को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने राजस्व टीम के साथ पालिका कार्यालय के पास विधि एंटरप्राइजेज सीएससी पर छापा मारा। जांच में पता चला कि संचालक का गांव भीकमपुरी के लिए सीएससी संचालित करने का लाइसेंस है जबकि शहर में सेंटर संचालित था। खामियां मिलने पर उस सेंटर को सील कर दिया गया। इस संचालक के पास स्टांप वेल्डर का लाइसेंस एसडीएम कोर्ट परिसर का था लेकिन सेंटर पर स्टांप वेल्डर का कार्य कर रहा था। टीम ने मौके से दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
इसके बाद एसडीएम ने गांव नंदपुर नरका टोपा में अरमान के सीएससी पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर लोगों के पैन, आधार कार्ड, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, बैक पासबुक, एक ग्राम प्रशासक का लेटर पेड आदि बरामद हुए। इस पर सीएससी को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि खामियां मिलने पर दो सीएससी सेंटर सील किए गए। अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *