उत्तराखंड

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन

उत्तराखण्ड
3 जनवरी 2026
बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन
काशीपुर। काशीपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में जारी जनाक्रोश आंदोलन के तहत जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। उपजिलाधिकारी परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी रही।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग उठाई। प्रदर्शन स्थल पर सीबीआई जांच कराओ और दोषियों को फांसी दो जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह से आक्रोशपूर्ण बना रहा।
महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही इस मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करती आ रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होती और दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट मनोज जोशी, महेंद्र बेदी, शिवम शर्मा, अब्दुल कादिर, राकेश यादव, ब्रह्मापाल, उमेश जोशी, संजय चतुर्वेदी, तौकीर अंसारी, सरफराज, गौरव चौधरी, सुरेंद्र सागर, वसीम, शीतल, मंसूर अली मंसूरी, डॉ. करण सिंह पाल, अमित गांधी, संजीव कुमार शर्मा, सारिम सैफी, रियासत प्रधान, एडवोकेट शुभम उपाध्याय, कुलदीप सिंह ऐरी, कृष्ण कुमार, सुखप्रीत सिंह, अनीस अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी, असलम एडवोकेट, अजीता शर्मा, तनुजा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, इदरीश अंसारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, रोशनी बेगम, अजीज कुरैशी, राकेश भगत, सरित चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, सोनू नामधारी, अब्दुल समद, जफर मुन्ना, मोहम्मद उस्मान, मतलूब हुसैन, सुशील भटनागर, इंदर सेठी, अशोक नेहरू और डॉ. रमेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *