बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए मीट विक्रेताओं के यहां आकस्मिक छापेमारी
उत्तराखण्ड
21 अगस्त 2025
बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए मीट विक्रेताओं के यहां आकस्मिक छापेमारी
काशीपुर। बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तराखंड में सतर्कता बरती जा रही है, इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में नजर आई। सेनेटरी इंस्पेक्टर डॉ. मनोज बिष्ट ने अपनी टीम के साथ नगर क्षेत्र के मीट विक्रेताओं के यहां आकस्मिक छापेमारी की गई, जिसमें घोर अनियमितताएं पाई गई। नियम विरुद्ध मांस की बिक्री करने वाले विक्रेताओं पर भारी भरकम जुर्माने के साथ उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है।
यह टीम सबसे पहले मोहल्ला कटोराताल स्थित मीट मार्केट पहुंची और यहां के मीट विक्रेता यहां घोर अनियमितताएं पाए गई। मीट विक्रेता सभी नियम कानून ताक पर रखकर मांस की बिक्री कर रहे थे। किसी का लाइसेंस नहीं था तो किसी के यहां भारी गंदगी मिली सेनेटरी इंस्पेक्टर डॉ. मनोज बिष्ट ने बताया कि छापों के दौरान ज्यादातर दुकानों पर पाया गया की मीटविक्रेताओं द्वारा हाइजीनिक का ध्यान नहीं रखा जा रहा था और गंदगी नालियों में बहाकर क्षेत्र में बीमारियों को आमंत्राण दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस दौरान जब्त किए गए मीट का सपफलतापूर्वक डिस्पोजल कर दिया गया है और मीट विक्रेताओं को आगे से अनियमितताएं न बरतने की कड़ी चेतावनी दी गई है। टीम में सुपरवाइजर राजेश, समीर सिंह, धनवीर सिंह राणा, एहतेशाम और नगर निगम का स्टाफ शामिल था


