बड़ी खबर – 3 माह बढ़ा नगर निकाय प्रशासकों का कार्यकाल
उत्तराखण्ड
2 जून 2024
बड़ी खबर – 3 माह बढ़ा नगर निकाय प्रशासकों का कार्यकाल
देहरादून। राज्यपाल की मंजूरी के बाद उत्तराखंड की नगर निकायों में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 3 माह के लिए और बढ़ा दिया गया है उत्तराखंड के नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों में सरकार ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। प्रदेश में लोक सभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने में देरी हो रही है। इसके चलते प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने और नगर निकायों के बोर्ड का गठन, जो भी पहले हो तब तक के लिए विस्तारित किया गया है। रविवार को इसके आदेश जारी हो गए हैं।