उत्तराखंड

बड़ी खबर –  नगर निकाय चुनाव – समयसारिणी की अधिसूचना जारी

उत्तराखण्ड
27 अक्टुबर 2023
बड़ी खबर –  नगर निकाय चुनाव – समयसारिणी की अधिसूचना जारी
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने गुरुवार को प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों की निर्वाचक नामावलियां तैयार करने के लिए समयसारिणी की अधिसूचना जारी की।

राज्य में स्थानीय निकायों का कार्यकाल 4 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। हालांकि इससे पहले निकाय चुनाव नहीं हो पाएंगे। वोटर लिस्ट्स के पुनरीक्षण के लिए 2 नवंबर से 2 फरवरी तक का शेड्यूल तय किया गया है। 2 फरवरी को वोटर लिस्ट्स का अंतिम प्रकाशन होगा।

पिछले निकाय चुनाव 2018 में हुए थे, 20 नवंबर को परिणाम घोषित किए गए थे। निकायों का शपथ ग्रहण और पहली बैठक 2 दिसंबर को हुई। निकाय अधिनियम के अनुसार पहली बैठक से ही निकाय का 5 साल का कार्यकाल शुरू होता है। अधिनियम में यह भी प्रावधान है कि कार्यकाल खत्म होने से 15 दिन पहले या 15 दिन बाद में चुनाव कराए जा सकते हैं।

97 निकायों में होने हैैं चुनाव
वर्तमान समय में राज्य में नगर निकायों की संख्या बढ़कर 110 हो चुकी है। इनमें 7 निकाय कुछ समय पहले ही अधिसूचित हुए हैं। ऐसे में अन्य निकायों के साथ इनके चुनाव कराना संभव नहीं है। बाकी 103 निकायों में से केदारनाथ, बदरीनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते। रुड़की नगर निगम व बाजपुर नगर पालिका परिषद में चुनाव बाद में होने के कारण इनका कार्यकाल अगले वर्ष पूर्ण होना है। इसके अलावा सिरौरीकला निकाय के गठन को लेकर अदालत से स्थगनादेश मिला है। यानी 97 निकायों में चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *