प्रशासन फुल एक्शन में अल्ली खां में चला बुलडेाजर
उत्तराखण्ड
22 सितम्बर 2025
प्रशासन फुल एक्शन में अल्ली खां में चला बुलडेाजर
काशीपुर। नगर में कल रात हुए बवाल के बाद प्रशासन फुल एक्शन में आ गया है। जहां पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ कर ली है तो प्रशासन ने पूरे अल्ली खां में बुलडेाजर चला दिया है।
जी हां, आपको बता दें कि कल रात बिना अनुमति के जूलूस निकालने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर पुलिकर्मियों के साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा आज यहां पहुंचे और पुलिस ने उनकी मौजूदगी में आरोपियों की धरपकड़ का अभियान चलाया और लगभग 14 लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
वहीं प्रशासन ने भी अपना एक्शन शुरु करते हुए पूरे अल्ली खां, थाना साबिक के अतिक्रमण पर अपना बुलडोजर चला दिया। अल्ली खां चौराहे से थाना साबिक तक हर दुकान/मकान के आगे नाली पर किये अतिक्रमण को बुलडोजर चला कर तोड़ दिया।
मौके पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एमएनए रविन्द्र बिष्ट, सीओ बाजपुर, एसआई कंचन पडलिया, भारी संख्या में पुलिस बल, एलआईयू/एसआईयू की टीमें मौजूद हैं।



