उत्तराखंड

पुलिस प्रशासन ने किये कांवडियों को फल वितरण

उत्तराखण्ड
14 फरवरी 2026
पुलिस प्रशासन ने किये कांवडियों को फल वितरण
काशीपुर। कांवर में गंगाजल धारण कर हरिद्वार से आ रहे कांवरिया गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं कांवरियों की सेवा के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी सक्रियता के साथ उनके साथ कदमताल करता नजर आ रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल नगर में कांवर यात्रा मार्ग पर लगातार गश्त कर रहा है। जिन मार्गों से कांवरियों की टोलियां गुजर रही हैं, वहां ट्रैफिक को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया जा रहा है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जा गया है, ताकि दुर्घटना की कोई आशंका न रहे। रात के समय भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। कई पुलिस कर्मी कांवरियों के साथ पैदल चलते नजर आए, ताकि भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति न बने। साथ ही कांवरियों को पेयजल, जूस व फलाहार‌ प्रदान करते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की जा रही है। कोतवाली के एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचे। पुलिस द्वारा लगातार कांवरियों का मार्गदर्शन करते हुए जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उधर, गंतव्य को जाते कांवरिये भी पुलिस के इस सहयोग की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *