पीरूमदारा गांव के लोगों के लिए खुशखबरी
उत्तराखण्ड
2 फरवरी 2025
पीरूमदारा गांव के लोगों के लिए खुशखबरी
रामनगर। रामनगर से सटे पीरूमदारा गांव के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल निगम ने पीरूमदारा में पानी की कमी को दूर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निगम ने पीरूमदारा गांव को प्री-अर्बन गांव की श्रेणी में शामिल किया है।
ग्राम पीरूमदारा में 1500 से अधिक पानी के कनेक्शन लगाए गए हैं। पीरूमदारा के गांव की श्रेणी में होने से यहां प्रति व्यक्ति 55 लीटर प्रति दिन (एलपीडी) पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। जल निगम के अधिकारियों ने बढ़ती पानी की डिमांड को पूरा करने के लिए पीरूमदारा को प्री-अर्बन की लिस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था। भौतिक निरीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों ने पीरूमदारा को प्री-अर्बन की लिस्ट में शामिल कर लिया है। अब निगम यहां के लोगों को प्रति व्यक्ति 135 एलपीडी पानी उपलब्ध कराएगा। इससे स्थानीय लोगों को सहूलियत मिलेगी।