पहली बार देहरादून मे महिला क्रिकेट लीग का आयोजन, इच्छुक महिला खिलाड़ी सीधे करे आवेदन
उत्तराखण्ड
6 नवम्बर 2025
पहली बार देहरादून मे महिला क्रिकेट लीग का आयोजन, इच्छुक महिला खिलाड़ी सीधे करे आवेदन
देहरादून। राज्य में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (सीएयू) पहली बार देहरादून मे महिला क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रहा है. इसमें कोई भी इच्छुक महिला खिलाड़ी सीधे आवेदन कर सकती हैं. फॉर्म भरने के बाद महिला खिलाड़ियों का ट्रायल होगा. महिला क्रिकेट लीग के लिए चार टीमों का चयन किया जाएगा.
बुधवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयोजक पीसी वर्मा ने बताया कि महिला क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया महिला लीग के लिए इच्छुक खिलाड़ी 8 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक एसोसिएशन के रायपुर स्थित कार्यालय से निशुल्क पंजीकरण फार्म प्राप्त करके जमा कर सकती हैं. स्वीकृत फार्म वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 23 और 24 नवंबर को होगा. जिसके आधार पर 15 सदस्यीय टीमें गठित की जाएगी.
आयोजकों ने बताया मैच 25 नवंबर से देहरादून के विभिन्न क्रिकेट मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे. इसी तरह पुरुष जिला क्रिकेट लीग 1 दिसंबर से आयोजित किए जाएंगे. इच्छुक खिलाड़ी 8 नवंबर से 20 नवंबर तक क्रिकेट क्लब एकेडमी स्कूल और कॉलेज से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं, जबकि ट्रायल के आधार पर टीमों का सलेक्शन किया जाएगा.
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया पुरुष क्रिकेट लीग के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ियों को आवेदन फार्म के लिए ₹500 का शुल्क चुकाना होगा. अंतिम तिथि के बाद किसी का भी पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा. टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे. क्रिकेट एसोसिएशन की जिला इकाई का कहना है कि इन प्रयासों से देहरादून क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा साथ ही उनके प्रदर्शन को सुधारने में भी सहायता मिलेगी.


