उत्तराखंड

पहली बार छाया घना कोहरा ,कोहरे ने बढ़ाई लोगों की दुश्वारियां

उत्तराखण्ड
16 दिसम्बर 2025
पहली बार छाया घना कोहरा ,कोहरे ने बढ़ाई लोगों की दुश्वारियां
काशीपुर। नगर में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है उधम सिंह नगर के तराई के क्षेत्रों में कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली है. जिस कारण विजिबिलिटी न के बराबर है. राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन रेंगते दिखाई दे रहे हैं. जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में के जनपदों के कुछ स्थानों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है. उधम सिंह नगर सहित नैनीताल जनपद के कुछ हिस्सों में कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली है. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी न के बराबर है. आलम ये है कि सड़को पर वाहन रेंगकर चल रहे हैं. आलम ये है कि लोगों को सुबह के आठ बजे बाद भी वाहनों में लाइट जलाकर चलाना पड़ रहा है।

आपको बता दे कि सर्दियों के मौसम में आज पहली बार घना कोहरा लगा है. जिस कारण ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई है. जिस कारण यातायात पर असर देखने को मिल रहा है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *