परगट सिंह पन्नू ने भेजा 11 व्यक्तियों को 3 करोड़ का मानहानि नोटिस
उत्तराखण्ड
26 फरवरी 2026
परगट सिंह पन्नू ने भेजा 11 व्यक्तियों को 3 करोड़ का मानहानि नोटिस
काशीपुरं । काशीपुर के ग्राम भरतपुर निवासी परगट सिंह पन्नू पुत्र कश्मीर सिंह पन्नू निवासी पन्नू फार्म ने 11 व्यक्तियों श्रीमती रवीना पत्नी स्व० राहुल, श्रीमती कांता देवी पत्नी स्व० सूरजपाल सिंह, राजीव कुमार पुत्र स्व० सूरजपाल सिंह, संजय कुमार पुत्र स्व० सूरजपाल सिंह, हरीश चन्द्र सिंह पुत्र श्री हरि सिंह , विक्की सिंह पुत्र स्व० श्री लाखन सिंह , सुखविन्दर सिह उर्फ छिन्दर पुत्र स्व० कुन्दन सिंह, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र स्व० कुन्दन सिंह, गुरताज सिंह मुल्लर पुत्र सुखविन्दर सिंह उर्फ छिन्दर, बलविन्दर सिंह चंदेल पुत्र स्व० वीर सिंह, कुलदीप सिंह को मानहानि नोटिस दिया है नोटिस मेें कहा है कि मेरा मुवक्किल जसपुर, भरतपुर क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य है तथा वर्तमान में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के पद पर कार्यरत है तथा सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित परिवार का व्यक्ति है तथा उसकी समाज में अच्छी प्रतिष्ठा है।
यह कि वर्ष 2025 में मेरा मुवक्किल क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा था जिसमें आप नोटिसी नं० 9 मेरे मुवक्किल के विपक्ष में चुनाव लड़ रहे थे। आप नोटिसीगण द्वारा हमसाज होकर मेरे मुवक्किल की प्रतिष्ठा और सम्मान को नुक्सान पहुँचाने के लिए और चुनाव में लाभ लेने के लिए नोटिसी सं० 1 से मिलकर मेरे मुवक्किल के विरुद्ध दिनांक 19.07.2025 को थाना कुण्डा में एक झूठी एफआईआर सं० 0225/2025 दर्ज कराई गई और उपरोक्त एफआईआर को बल देने के लिए आप नोटिसीगण द्वारा सोशल मीडिया पर व चौनल्स पर झूठे कथन व वक्तव्य जारी किये जिससे मेरे मुवक्किल की समाज में प्रतिष्ठा व सम्मान को बहुत क्षति पहुँची है और व्यक्तिगत रूप से मेरे मुवक्किल को आप नोटिसीगण द्वारा परेशान किया गया।
यह कि आप नोटिसी नं० 1, 5 व 6 द्वारा नोटिसी नं0 9 के कहने से व नोटिसी नं0 7 व 8 से हमसाज होकर और नोटिसी नं0 2, 3, 4, 10 एवं 11 को योजना में मिलाकर मेरे मुवक्किल के चुनाव को प्रभावित करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई जिसमें नोटिसी नं० 1 द्वारा नोटिसी नं0 5 व 6 के साथ जाकर थाना कुण्डा में झूठा प्रार्थना पत्र दिनाकित 19.07.2025 दिया गया और उक्त झूठे प्रार्थना पत्र को बल देने के लिए नोटिसी नं० 2 द्वारा मीडिया बाईट में यह वक्तव्य दिया गया कि मृतक राहुल को पन्नू फार्म वाले मार रहे हैं तथा परगट सिंह व कश्मीर सिंह ने ही राहुल को मारा है और पन्नू फार्म वालों ने ही मारा हैष् जबकि पुलिस जाँच में मेरे मुवक्किल निर्दाेष पाये गये हैं और मेरे मुवक्किल की प्रतिष्ठा व सम्मान को नुक्सान पहुँचाने के लिए नोटिसी नं0 7 व 8 द्वारा राहुल की हत्या कर मेरे मुवक्किल व उसके पिता को फंसाने का प्रयास किया गया है जिसमें नोटिसी नं० 11 द्वारा एकपक्षीय पत्रकारिता करते हुऐ मेरे मुवक्किल की प्रतिष्ठा व सम्मान को नुक्सान पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया पर परम शब्द टाईम्स न्यूज के माध्यम से झूठी खबर छापी गई तथा हमसाज होकर मेरे मुवक्किल की सामाजिक छवि बिगाड़ने का प्रयास किया गया है, जिससे मेरे मुवक्किल की छवि समाज में धूमिल हुई है और काफी क्षति पहुँची है, जिसकी भरपाई हो पाना संभव नहीं है।
यह कि आप नोटिसीगण सं0 7, 8 व 9 द्वारा अपने फेसबुक व सोशल मीडिया अकाउंट पर मेरे मुवक्किल के फोटो के साथ महाठग कहकर प्रचारित किया गया और समाज में मेरे मुवक्किल व उसके पिता के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का उपयोग सार्वजनिक स्तर पर किया गया तथा गलत आरोप लगाये गये, जिससे मेरे मुवक्किल की समाज में प्रतिष्ठा व सम्मान को क्षति पहुंची है और समाज में भारी नुक्सान हुआ है।
यह कि आप नोटिसीगण द्वारा झूठे व्यान व कथन समाज में बोले गये तथा नोटिसी नं0 11 द्वारा उसको प्रचारित किया गया जिससे मेरे मुवक्किल के सामाजिक सम्मान व प्रतिष्ठा को हानि पहुँची और समाज के लोग व मिलने-जुलने वाले लोग मेरे मुवक्किल को घृणा की दृष्टि से देखने लगे जिससे मेरे मुवक्किल व उसके परिवार को बहुत ठेस पहुँची है जिसकी भरपाई हो पाना सम्भव नहीं है।
उन्होंने नोटिस में कहा है कि नोटिसीगण के कारण तथा नोटिसी नं0 11 की पत्रकारिता के कारण मेरे मुवक्किल की समाज व पत्रकारिता जगत में बदनामी और समाज में छवि खराब हुई है जिसके लिए मेरा मुवक्किल आप नोटिसीगण से क्षति एवं मानहानि के लिए संयुक्त रूप से मु० 3,00,00,000/- रुपये (तीन करोड़ रुपये) की माँग करता है, अन्यथा मेरा मुवक्किल आप नोटिसीगण के विरुद्ध फौजदारी एवं सिविल न्यायालय में वाद दायर करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आप नोटिसीगण की होगी। नोटिस प्राप्ति के 15 दिनों के अन्दर आप नोटिसीगण मुझे या मेरे मुवक्किल को नोटिस का जवाब प्रस्तुत करें अन्यथा यह माना जायेगा कि आप नोटिसीगण को कुछ नहीं कहना है, और आपके द्वारा यह कृत्य किया गया है।


