पंचायत के उप चुनाव में काशीपुर विकासखंड में 56 वार्ड सदस्य निर्विरोध
उत्तराखण्ड
17 नवम्बर 2025
पंचायत के उप चुनाव में काशीपुर विकासखंड में 56 वार्ड सदस्य निर्विरोध
काशीपुर। पंचायत के उप चुनाव में काशीपुर विकासखंड में 56 वार्ड सदस्य निर्विरोध हो गए है जबकि 19 वार्ड में चुनाव होगा। इन वार्ड में 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और रविवार को 12 ने अपना नाम वापस ले लिया है।
बीडीओ कमल किशोर पांडे ने बताया कि काशीपुर विकासखंड में 77 वार्ड सदस्य के पद रिक्त रह गए थे जिनके के लिए उपचुनाव होगा। बताया कि शिवलालपुर डल्लू के दो वार्ड में किसी ने भी आवेदन नहीं किया जिस पर यह वार्ड अब भी खाली रह गए हैं। आगामी 20 नवंबर को मतदान होगा।


