नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन, श्रोताओं ने वीर, हास्य तथा व्यंग कविताओं का उठाया आनंद
उत्तराखण्ड
3 जनवरी 2026
नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन, श्रोताओं ने वीर, हास्य तथा व्यंग कविताओं का उठाया आनंद
काशीपुर। नगर के राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय में उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में चल रहे शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को काव्य गोष्ठी हुई। यहां स्वयं सेवकों समेत श्रोताओं ने वीर, हास्य तथा व्यंग कविताओं का आनंद उठाया।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू और कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने किया। काव्य गोष्ठी के दौरान कवि प्रतोष मिश्रा ने मैं एक दीपक हूं, मेरी भी कहानी है, अपनी ये कहानी चना पढ़ी। डॉ. सुरेन्द्र मधुर ने नशा मत कर मेरे भाई, नशे से हर आफत आई का गीत प्रस्तुत किया। वहीं गीतकार प्राची तिवारी ने भारत माता के वीरों सुनलों, भारत देश महान है।
कविता से वाह वाह लूटी। कवि सुरेन्द्र भारद्वाज ने जिंदगी बहुत खूबसूरत है, बस जीना आना चाहिए। संचालन कर रहे गीत का शेष कुमार सितारा ने गीत गाता हूं, अब वतन के लिए रचना पढ़ी। वहीं प्रसिद्ध गीतकार कवि विजय प्रकाश कुशवाह ने लो आ गया हूं विकने को मैं भी बाजार में का काव्य पाठ किया। कवि सोमपाल ने बड़ी देर लगा दी रघुनंदन, अबधपुरी तक आने में। वहीं ओज कवि शुभम लोहनी ने शहीदों की शहादत को कभी मत भूलना, पंक्तियां सुनाई। इसके साथ ही काव्य गोष्ठी में कैलाश चंद्र यादव, ओम् शरण आर्य, जितेंद्र कुमार कटियार समेत कवियों ने अपनी ओजमयी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में विद्यालय ने सभी कवियों को सम्मानित किया गया।


