नया संगठन करेगा मंत्रिपरिषद विस्तार और फेरबदल के मुद्दों पर विचार
उत्तराखण्ड
29 मार्च 2025
नया संगठन करेगा मंत्रिपरिषद विस्तार और फेरबदल के मुद्दों पर विचार
देहरादून। भाजपा के कुछ सत्ता वाले राज्यों के संभावित मंत्रिपरिषद विस्तार में अभी कुछ समय लग सकता है। दरअसल, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पहले राज्यों और केंद्रीय स्तर पर नए संगठन की संरचना काम पूरा कर लेना चाहता है, इसके बाद ही वह सरकारों के स्तर पर कोई बदलाव करेगा। यही वजह है कि कई मुख्यमंत्रियों के दिल्ली आने के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व से इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी है।
भाजपा के संगठन चुनाव का काम अपने अंतिम चरण में है। भाजपा होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल महीने के पहले पखवाडे में राष्ट्रीय
उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में होना है मंत्रिमंडल में फेरबदल व विस्तार
अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इसके बाद पार्टी राज्यों के अपनी सत्ता वाले राज्यों के मंत्रिपरिषद विस्तार और फेरबदल के मुद्दों पर विचार करेगी।
सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार दिल्ली आ चुके हैं, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से उनकी बात नहीं हो सकी है। इसी तरह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी मंत्रिपरिषद विस्तार और फेरबदल नेतृत्व ने इन राज्यों को भी कहा है कि अभी वह इंतजार करें। पहले नए संगठन की संरचना तय होगी