उत्तराखंड

नमामि गंगे परियोजना के सहयोग से अखंड रिले मैराथन दौड़ 2024 का आयोजन

उत्तराखण्ड
26 फरवरी 2024
नमामि गंगे परियोजना के सहयोग से अखंड रिले मैराथन दौड़ 2024 का आयोजन
देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में नमामि गंगे परियोजना के सहयोग से अखंड रिले मैराथन दौड़ 2024 का आयोजन किया गया। यह मैराथन दौड़ सचिवालय देहरादून से प्रारंभ होकर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश तक आयोजित की गई। इस दौड़ में सचिवालय परिवार के 70 से अधिक महिला एवं पुरुष अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रिले रेस को संयुक्त सचिव एस.एस. रावत एवं नमामि गंगे के अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। क्लब अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी ने बताया गया कि मैराथन का उद्देश्य आम जनमानस को गंगा सफाई, स्वच्छता पर्यावरण रक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना था।
इस रिले दौड़ में क्लब के महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष श्रीमती रीता कौल, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा, तुलसी प्रसाद पचोली, सुभाष लोहनी, रीना शाही, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत सहित सचिवालय परिवार के 70 लोगों ने प्रतिभागा किया।

कार्यालय –
यूके वार्ता
लाहोरियान, काशीपुर
मो0- 7037821378
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन दे मात्र 10/- प्रतिदिन
अपने प्रतिष्ठान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का एक सरल माध्यम
यूके वार्ता हिन्दी न्यूज बेवसाइट मात्र छः माह ही 400000 (चार लाख से अधिक पाठकों तक पहुंच एक नई उड़ान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *