नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हुए सम्मानित
उत्तराखण्ड
13 अप्रैल 2026
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हुए सम्मानित
काशीपुर। देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की ओर से शनिवार को द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में तैनात वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वह प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के उपसचिव भी हैं। इस उपलब्धि पर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, संघ अध्यक्ष डॉ. संजीव सरना, सचिव डॉ. आशीष गंगवार, संयुक्त सचिव डॉ. वरुण भारद्वाज ने बधाई दी


