नगर में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकलेगी 12 अगस्त को
उत्तराखण्ड
10 अगस्त 2025
नगर में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकलेगी 12 अगस्त को
जसपुर। भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 12 अगस्त को निकाली जाएगी। हरिनाम संकीर्तन समिति के महेंद्र अरोरा ने बताया कि 12 अगस्त की सुबह 11 बजे भगवान जगन्नाथ जी का आगमन होगा। दोपहर एक बजे से दो बजे तक महासंकीर्तन एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम होगा। ढाई बजे आरती होगी और तीन बजे से अग्रवाल सभा से यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा ठाकुर मंदिर से होती हुई नगर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी तथा अग्रवाल सभा पर ही संपन्न होगी। यात्रा के बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा।


