नगर में बुद्धिजीवी वर्ग के लिए सिटी क्लब बनाने की घोषणा
उत्तराखण्ड
26 सितम्बर 2024
नगर में बुद्धिजीवी वर्ग के लिए सिटी क्लब बनाने की घोषणा
खटीमा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री द्वारा खटीमा के बुद्धिजीवी वर्ग के लिए सिटी क्लब बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए एवं उक्त घोषणा के मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल होने पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से मुख्य चौक तक ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला एवं मुख्य चौक पर मिष्ठान वितरण कर उत्तराखंड की यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद दिया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विगत दिनो खटीमा आगमन पर खटीमा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष खटीमा सिटी क्लब की स्थापना की मांग रखी थी जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीघ्र ही अपनी घोषणा में शामिल किया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा के विकास के प्रति यह फैसला उनके गृह क्षेत्र में और अधिक विकास के कार्य हो ऐसी उनकी सोच है ये प्रदर्शित करता है हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की घोषणा का तहे दिल से स्वागत एवं धन्यवाद करते हैं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल बोरा एवम जीवन धामी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं और आशा प्रकट करते हैं की युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के विकास में ऐसे ही नित्य नए आयाम स्थापित करेगें इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखारिया नगर महामंत्री मनोज वाधवा , जिला महामंत्री सतीश गोयल अमित कुमार पांडे राहुल चौहान सुरेश जी, ललित जोशी कामिल खान मनोज शाही हाफिज रहमान भवानी भंडारी संतोष अग्रवाल नीलू गुप्ता विजय गुप्ता रविंद्र राणा हिमांशु बिष्ट सतीश भट्ट रमेश ढींगरा सचिन रस्तोगी शशांक बिष्ट जावेद राजा रामू भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पहुंचकर उनकी 108 वी जयंती पर माल्यार्पण कर उनको याद किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया