उत्तराखंड

नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

उत्तराखण्ड
17 जनवरी 2026
नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
रामनगर। रामनगर नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. करीब 20 वर्षों से साप्ताहिक अवकाश की मांग कर रहे सफाई कर्मियों की मेहनत आखिरकार रंग लाई. नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सफाई कर्मियों को सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक अवकाश देने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है. अब सफाई कर्मियों को सुविधा अनुसार हफ्ते में एक दिन छुट्टी मिलेगी, जिससे उन्हें लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी.
सफाई कर्मी कई सालों से कर रहे थे साप्ताहिक अवकाश की मांग- शुभम उत्तम ने बताया कि इस निर्णय से वाल्मीकि समाज के सभी कर्मचारियों में खुशी है. समाज की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी सहित पूरे बोर्ड का आभार व्यक्त किया गया. निर्णय के बाद वाल्मीकि समाज के लोग नगर पालिका पहुंचे. उन्होंने अधिशासी अधिकारी आलोक कुनियाल और नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम का स्वागत किया. इस मौके पर मिठाइयां बांटी गईं, मालाएं पहनाई गईं और इसे एक उत्सव के रूप में मनाया गया.
सफाई कर्मियों को हफ्ते में एक और महीने में मिलेंगी
4 छुट्टियांरू वहीं नगर पालिका परिषद रामनगर के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि बोर्ड के निर्णय के अनुसार स्वच्छता समिति से जुड़े सभी कार्मिकों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा. प्रत्येक सप्ताह सफाई सुपरवाइजर अपनी सुविधा और कार्य व्यवस्था के अनुसार सफाई कर्मियों को छुट्टी देंगे. अब पर्यावरण मित्रों को हफ्ते में एक और महीने में कुल चार छुट्टियां मिलेंगी, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और कार्यक्षमता में भी सुधार होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *