उत्तराखंड

धर्म रक्षक धामी पुस्तक के विमोचन में शामिल हुए महापौर दीपक बाली

उत्तराखण्ड
28 दिसम्बर 2025
धर्म रक्षक धामी पुस्तक के विमोचन में शामिल हुए महापौर दीपक बाली
हरिद्वार। पावन नगरी हरिद्वार स्थित ऋषिकुल सभागार में आयोजित धर्म रक्षक धामी सनातन का नया चेहरा” पुस्तक के भव्य विमोचन समारोह हुआ जिसमें महापौर दीपक बाली ने हरिद्वार पहुंचकर ऋषिकुल आयुर्वेद राजकीय महाविद्यालय, में प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट और विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर हेतु किए जा रहे कार्यों पर आधारित पुस्तक “धर्म रक्षक धामी” के विमोचन समारोह में शामिल हुए। यह पुस्तक मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध अतिक्रमण, धर्मांतरण एवं प्रदेश में सांस्कृतिक-धार्मिक मूल्यों की रक्षा हेतु उठाए गए सख्त कदमों पर केंद्रित है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने की। समारोह में परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी , नैनीताल लोकसभा सांसद श्री अजय भट्ट , पुस्तक की लेखिका डॉ. सोनाली मिश्रा , रीना मानसेरा सहित संत समाज के सैकड़ो ऋषि मुनियों और अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री श्री धामी को धर्म रक्षक और धाकड़ धामी बताया और कहां की वे सनातन की नई पहचान है जो उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप की रक्षा करते हुए उसे धर्मपथ के साथ-साथ विकास पथ पर भी तेजी से आगे ले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *