उत्तराखंड

दो दिन प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान

उत्तराखण्ड
25 अप्रैल 2024
दो दिन प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान
देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने का अनुमान है।
बुधवार को सुबह से दून में चटख धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान फिर चढ़ गया और 35 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
हालांकि, शाम को देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे और रात को मध्यम हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, दून में आज मुख्यतरू आसमान साफ रहने से लेकर कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
अन्य मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के चलते चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *