उत्तराखंड

देहरादून : बीच बाजार युवती की निर्मम हत्या

उत्तराखण्ड
2 फरवरी 2026
देहरादून : बीच बाजार युवती की निर्मम हत्या
देहरादून। देहरादून में सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां एक युवती के मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है. 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है.

देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है. हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी. बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया. इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है तो लोगों में भारी आक्रोश है.

युवक ने चापड़ से गला रेतारू प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था. युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है. पुलिस बल तैनात किया गया है. आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं. लोग पुलिस से हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया. उसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *