दिया पंवार ने जीता “मिस टिहरी” का खिताब
उत्तराखण्ड
10 मार्च 2026
दिया पंवार ने जीता “मिस टिहरी” का खिताब
टिहरी। हिमालयन द टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान आयोजित सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता में भिलंगना क्षेत्र के सीमांत गांव सौड़ की प्रतिभाशाली बेटी दिया पंवार ने “मिस टिहरी” का खिताब अपने नाम कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। दिया पंवार की प्रारंभिक शिक्षा छज्प्ै पैन्यूला, टिहरी गढ़वाल से हुई है। वर्तमान में वह स्नातक (बायो) द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं और पढ़ाई में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही हैं। उन्होंने अब तक अपनी सभी कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। दिया को बचपन से ही योग और नृत्य कला में विशेष रुचि रही है। अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीतते हुए “मिस टिहरी” का खिताब हासिल किया। दिया की माता गृहणी हैं, जबकि उनके पिता एनजीओ सेक्टर में कार्यरत हैं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहते हैं। दिया की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


