त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव – 3,382 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त
उत्तराखण्ड
11 जुलाई 2025
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव – 3,382 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त
देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर रही है. वर्तमान समय में नाम वापसी की प्रक्रिया जारी है. पंचायत चुनाव के लिए 2 जुलाई से 5 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया चली. जिसके तहत 63,569 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. जिसमें से 3,382 प्रत्याशियों के नामांकन को निरस्त कर दिया गया है. यानी 66,418 पदों के सापेक्ष 60,127 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. फिलहाल, 11 जुलाई की दोपहर 3 तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है.ऐसे में वैलिड नामांकन की संख्या घटने की संभावना है.
इतने प्रत्याशियों के नामांकन को किया गया निरस्त-
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 1,885 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से 37 नामांकन निरस्त किए गए हैं. जिसके चलते 1,848 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे.
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 11,430 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से 317 नामांकन निरस्त किए गए हैं. जिसके चलते 11,113 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे.
प्रधान ग्राम पंचायत पद के लिए 21,876 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमें से 297 नामांकन निरस्त किए गए हैं. जिसके चलते 21,579 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे.
सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 28,318 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमें से 2731 नामांकन निरस्त किए गए हैं. जिसके चलते 25,587 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे.


