टीवी 100 के एडिटर इन चीफ कुलीन गुप्ता के निधन पर यूनियन ने की शोकसभा
काशीपुर। उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन काशीपुर ने कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया जिसमें टीवी 100 के एडिटर इन चीफ श्री कुलीन गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। शोक सभा में सुरेश शर्मा महानगर अध्यक्ष, विपिन चौहान जिला उपाध्यक्ष, विनोद सिंह जिला महामंत्री, जयपाल सिंह अहेरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज ठाकुर महामंत्री, कुलदीप सिंह, प्रकाश पुंज उपाध्यक्ष, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी टीवी 100 समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ श्री कुलीन गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने टीवी 100 समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ श्री कुलीन गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।