जलाभिषेक के लिए मोटेश्वर महादेव पर कावर भक्तों में भारी उत्साह
उत्तराखण्ड
8 मार्च 2024
जलाभिषेक के लिए मोटेश्वर महादेव पर कावर भक्तों में भारी उत्साह
काशीपुर। महाशिवरात्रि को लेकर देवभूमि में भोलेनाथ के भक्तों में भारी उत्साह है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हैं। कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तो भव्य तैयारियां की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर काशीपुर के ऐतिहासिक मोटेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है। शहर के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को खूब सजाया गया है।
मंदिर के महंत कुलशेखर नागर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर आधी रात से ही भगवान श्री मोटेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देने शुरू कर दिए थे। यहां भगवान मोटेश्वर का भव्य रूप से शृंगार किया गया। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त मोटेश्वर महादेव के दर्शन करने लगे थे।
महाशिवरात्रि पर्व पर श्री मोटेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ता है। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक बैरिकेट लगा दिए गए है। इसके साथ ही पुलिस और मंदिर के सेवादार तैनात है।