उत्तराखंड

जन आह्वान यात्रा में उमड़ पड़ा जनसैलाब, राममय हुई काशीपुर नगरी

उत्तराखण्ड
18 जनवरी 2024
जन आह्वान यात्रा में उमड़ पड़ा जनसैलाब, राममय हुई काशीपुर नगरी
काशीपुर। नगर आज जयश्रीराम के उदघोष से राम मय हुई नगरी , अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आज रामलीला मैदान से जन आहवान यात्रा का भव्य आयोजन किया। यह यात्रा श्रीराम मन्दिर जन आह्वान यात्रासमिति नेतृत्व में निकाली। यात्रा एक जनसैलाब उमड पड़ा चारो ओर समूची राम भक्त जय श्रीराम के जयघोष के साथ भगवा ध्वज लहराकर लोगों को प्रेरित किया। फूलों की बरखा से हर बाजार और चौक-चौराहों पर श्रीराम यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा राम मन्दिर का मॉडल स्वरूप मन्दिर, भक्तों में हाथों में रामलला की सुन्दर मूर्ति आकर्षण का केन्द्र रही। बाजारों में लोगों ने छतों से राम यात्रा पर फूलों से वर्षा की तो किसी ने हाथ जोड़ यात्रा को नमन करते हुए राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आस्था जताई। बाजार में फूलों की बरखा से यात्रा का स्वागत हुआ। रामलीला ग्राउण्ड से प्रारंभ यात्रा माता मन्दिर रोड, रतन सिनेमा रोड, डाक्टर लाईन से निकली यात्रा मुंशीराम चौराहा, किला बाजार, मेन बाजार, नगर पालिका, मेन चौराहा होेते हुए समापन होगी। यात्रा सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भी भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *