छठी पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड
16 अगस्त 2024
छठी पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि
काशीपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की छठी पुण्यतिथि पर काशीपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। बाजपुर रोड पर चौती चौराहा के समीप रामपुरम कालौनी स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा समेत भारी संख्या में पहुंचे भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में पीसीयू चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा ने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति बनाने का श्रेय वाजपेयी जी को जाता है। उनके द्वारा चतुर्भुज योजना आरंभ की गई। नदियों को एक करने की योजना पर कार्य किया गया। अटल जी ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र व पार्टी हित में सदैव तत्पर रहने को प्रेरित किया। इसीका परिणाम है कि आज हमारा देश भारत और भारतीय जनता पार्टी का यश समूचे विश्व में विद्यमान है।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने अटल जी के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों में आर्थिक सुधार, परमाणु परीक्षण और कश्मीर समस्या का समाधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमेशा देशहित को सर्वाेपरि रखा। उनकी नीति और सिद्वांत आज भी हमारे लिए अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने अटल जी के विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में खिलेंद्र चौधरी गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता, इंतजार हुसैन, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राहुल पैगिया, सुभाष शर्मा, सर्वेश शर्मा शशि, आनंद वैश्य, समरपाल चौधरी सतपाल सिंह बल एडवोकेट, अमित कुमार सक्सेना, सुधा शर्मा, विपिन अरोरा, पंकज शर्मा पाती, अभिनव राजपूत, नितिन गोले, मंजू सक्सेना, मंजू यादव, रीति निगर, रिकी पोंटिंग, दुर्गेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, ब्रजेश पाल, राजकुमार यादव, कमलेश कुमार, अर्जुन सिंह, सुरेन्द्र सिंह जीना, तरुण वर्मा व शाहनवाज खान आदि मुख्यतः उपस्थित थे