चैती मेले के कारण ट्रेनों में यात्रियों का बढ़ा दबाव
उत्तराखण्ड
29 मार्च 2026
चैती मेले के कारण ट्रेनों में यात्रियों का बढ़ा दबाव
काशीपुर। चैती मेले के कारण ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। भीड़ अधिक होने पर आरपीएफ यात्रियों की मदद कर रही है। वहीं संदिग्धों से सचेत रहने के लिए भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। बीती 26 मार्च की तड़के मां बाल सुंदरी देवी चौती का डोला चैती मंदिर पहुंच गया है। इसके बाद से मेले में भीड़ देखने को मिल रही है। माता के दर्शन के लिए जसपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा, मुरादाबाद, बिजनौर, ठाकुरद्वारा आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुरादाबाद और लालकुआं क्षेत्रों से ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालु आ रहे हैं। इससे ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में आरपीएफ के जवान यात्रियों की मदद कर रहे हैं। आरपीएफ निरीक्षक सुखवंत सिंह ने बताया कि ट्रेनें यात्रियों से भर कर चल रही है।
वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि हरवर्ष लगने वालों इस मेले के कारण टेªेनों में अधिक भीड़ रहती है परन्तु रेलवे प्रशासन न तो टेªनों के फेरे बड़ा रहा है और न ही नई स्पेशन टेªनों का संचालन कर रहा है जिससे मजबूरी के कारण टेªनों में अधिक भीड़ है मुरादाबाद, लालकुलां के रास्ते दूर -दूर से श्रद्धालु यहां पहुच रहे है।


