उत्तराखंड

घरेलू गैस का संकट के कारण बाजार में एकाएक इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी

उत्तराखण्ड
12 मार्च 2026
घरेलू गैस का संकट के कारण बाजार में एकाएक इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी
काशीपुर। इस्राइल, अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण घरेलू गैस का संकट खड़ा होने लगा है। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग के लिए न्यूनतम 25 दिन किए जाने के बाद बाजार में एकाएक इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर इंडक्शन चूल्हा खरीदने के लोग आ रहे हैं। गैस न होने की दशा में दूसरे विकल्प को तलाशना लोगों ने शुरू कर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों के अलावा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी लोगों ने तेजी से इंडक्शन स्टोव खरीदना शुरू कर दिया है। वहीं होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट कारोबारी भी इंडक्शन कुकिंग, इलेक्ट्रिक फ्रायर, कॉम्बी ओवन और इलेक्ट्रिक राइस कुकर जैसे उपकरणों को खरीद रहे हैं। कारोबारी भी इंडक्शन चूल्हे की मांग को देखते हुए डीलरों को ऑर्डर दे कर स्टॉक मंगवा रहे हैं ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की परेशानी बचा जा सके।
हालांकि अभी इतना असर नहीं दिख रहा है लेकिन फिर भी इंडक्शन चूल्हे का स्टॉक मंगवाया गया है। एलपीजी की किल्लत को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडक्शन के प्रोडक्ट की मांग और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *