उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

गोवर्धन, मथुरा में मुख्यमंत्री धामी के सम्मान में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

उत्तराखण्ड
30 दिसम्बर 2023
गोवर्धन, मथुरा में मुख्यमंत्री धामी के सम्मान में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
मथुरा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में गोवर्धन, मथुरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ उनका सम्मान नहीं बल्कि देवभूमि की सवा करोड़ की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले न तो राम मंदिर बना पाते, न धारा 370 हटा पाते और न ही तीन तलाक हटा पाते, यह प्रधानमंत्री मोदी की क्षमता है जो बिना झुके अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि में समान नागरिक संहिता को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तराखण्ड देवभूमि है, हम देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे हैं और इस दिशा में कई कदम उठाये गए हैं।
मुख्यंमत्री ने भगवान श्री कृष्णए राधा रानी और ब्रज के सभी संतों को नमन करते हुए कहा कि मथुरा ष्भक्ति आंदोलनष् की विभिन्न धाराओं का संगम स्थल रहा है। आज इस भक्ति यज्ञ को भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश पहली बार गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से ही वे भी बिना थके, बिना डिगे उत्तराखण्ड की जनता की सेवा कर रहे हैं। उत्तराखंड में विगत ढाई वर्षों में अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो विगत 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाये थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। देश में 2014 से 2019 का समय आवश्यकताओं को पूरा करने का था, जबकि 2019 से 2024 का समय आकांक्षाओं की पूर्ति करने का कालखंड है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 2024 से 2029 का समय भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। अपने इंग्लैंड व अन्य देशों के भ्रमण के दौरान उन्होंने देश के मान व सम्मान को स्वयं भी महसूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *