उत्तराखंड

गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी दिवस पर उदयराज हिंदू इंटर कालेज के छात्रों ने निकली प्रभात फेरी

उत्तराखण्ड
24 नवम्बर 2025
गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी दिवस पर उदयराज हिंदू इंटर कालेज के छात्रों ने निकली प्रभात फेरी
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मानवता और नैतिक उदारता के प्रतीक गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी दिवस पर विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकालते हुए नगर वासियों को उनके त्याग और बलिदान का संदेश दिया।

प्रभात फेरी का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य मेजर मुनीशकांत शर्मा ने गुरु तेग बहादुर का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान नारा लगाते हुए किया। प्रभात फेरी नागनाथ मंदिर, मो पक्काकोट, कानूनगोयान, लाहौरियान डाक्टर लाइन कटोरताल से होते हुए विद्यालय पहुंचीं। इससे पूर्व विद्यालय में वक्ताओं द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन परिचय और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता रोशन लाल वर्मा, मनोज कुमार शर्मा, सुनील कुमार, रणधीर सिंह, कौशलेश गुप्ता, बलजीत सिंह सुमेरिया, राजेन्द्र सिंह, दिनेश चंद्र गोस्वामी, कपिल भारद्वाज, अनिल कुमार सिंह, चौ नवनीत सिंह, शुभम लोहनी, रामचंद्र सिंह, नीलम सुंठा, कल्पना नौडियाल, पूनम चंयाल, मनीषा चौहान समेत शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *