उत्तराखंड

गर्भगृह में प्रकट हुई देवी प्रतिमा का संपूर्ण रूप से सुंदर श्रृंगार व पुष्प अर्पित कर किया हवन पूजन

उत्तराखण्ड
15 नवम्बर 2025
गर्भगृह में प्रकट हुई देवी प्रतिमा का संपूर्ण रूप से सुंदर श्रृंगार व पुष्प अर्पित कर किया हवन पूजन
काशीपुर। श्री शीतला माता मंदिर के गर्भगृह में प्रकट हुई देवी प्रतिमा को शुक्रवार को पंचामृत गंगाजल से स्नान कराने के उपरांत संपूर्ण रूप से सुंदर श्रृंगार कर पुष्प अर्पित किए। पं. संदीप मिश्रा व अंकित शर्मा द्वारा हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर काशीपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन अजय टंडन, वंश टंडन, रुद्राक्ष, आशीष, यथार्थ आत्रेय, देवांश शर्मा, कार्तिक, कृष्ण अग्रवाल, हिमांशु शर्मा, शिवानी शर्मा, कुलवंत सिंह, सीमा, तीरथ सिंह, दीपक, शशि मिश्रा, चांदनी मिश्रा, रिचा शर्मा, पारस शर्मा, मलखान सिंह, मनोज मेहरोत्रा, ज्योति मेहरोत्रा, शालिनी मल्होत्रा, ईशान मल्होत्रा, हिमानी शर्मा, मनन मिश्रा, मानवी मिश्रा, शौर्य मिश्रा, राजेंद्री व काजल ठाकुर आदि भारी संख्या में उपस्थित भक्त जनों ने माता की प्रतिमा के दिव्य दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *