उत्तराखंड

क्रिसमस-डे एवं नववर्ष के अवसर पर काशीपुर शहर में यातायात प्लान

उत्तराखण्ड
25 दिसम्बर 2025
क्रिसमस-डे एवं नववर्ष के अवसर पर काशीपुर शहर में यातायात प्लान
काशीपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर शहर क्षेत्र में निरीक्षक यातायात नीरज कुमार के निर्देशानुसार क्रिसमस-डे एवं नववर्ष के अवसर पर यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु विशेष यातायात योजना लागू की गई है।
शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी तथा इंटरसेप्टर व जंबो हॉक मोबाइल के माध्यम से यातायात व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने अथवा हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एल्कोमीटर से चेकिंग कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
डायवर्जन व्यवस्था (बैरियर लगाकर लागू):
देहरादून/हरिद्वार से आने वाले वाहन बाजपुर–बरहैनी–नया गांव–कालाढूंगी मार्ग से नैनीताल जाएंगे।
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा से आने वाले वाहन के०वी०आर० से हाईवे होते हुए बाजपुर–बरहैनी–नया गांव–कालाढूंगी मार्ग से नैनीताल जाएंगे।
पैगा अलीगंज रोड से आने वाले वाहन सर्विस लेन से हाईवे पर जाकर बाजपुर–बरहैनी–नया गांव–कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।
दड़ियाल रोड से आने वाले वाहन सर्विस लेन से हाईवे पर जाकर बाजपुर–बरहैनी–नया गांव–कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।
रामपुर/टांडा से आने वाले वाहन परमानंदपुर सर्विस लेन से हाईवे पर जाकर बाजपुर–बरहैनी–नया गांव–कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *