उत्तराखंड

कुत्तों का रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण नहीं कराने व खुले में शौच कराने पर 5000 रूपये का जुर्माना

उत्तराखण्ड
27 अगस्त 2025
कुत्तों का रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण नहीं कराने व खुले में शौच कराने पर 5000 रूपये का जुर्माना
देहरादून। नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक आयोजित की गई. बोर्ड बैठक शुरू होने से पहले उत्तरकाशी के धराली और चमोली के थराली आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान सभी पार्षदों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा. इसके बाद जैसे ही बोर्ड बैठक शुरू हुई, तभी हंगामा शुरू हो गया.

पहले पार्षदों ने जताई नाराजगी- दरअसल, पार्षद पिछले बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पूरे नहीं होने से नाराज दिखाई दिए. बोर्ड बैठक में बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद आमने सामने हो गए. दोनों पार्टी के पार्षदों में जमकर हंगामा किया. मेयर के काफी समझाने के बाद पार्षद शांत हुए और बोर्ड बैठक की कार्रवाई की गई.

स्ट्रीट डॉग को लेकर बड़े फैसला- इसके साथ ही स्ट्रीट डॉग के आतंक से बचने के लिए नगर निगम बोर्ड बैठक कई निर्णय लिए गए हैं.
अब कॉलोनियों में खतरनाक स्ट्रीट डॉग, जो आने जाने वाले लोगों को काटते है, उनकी शिकायत पार्षद करेंगे.
इसके बाद नगर निगम की टीम द्वारा उनका इलाज कराया जाएगा.
अब नगर निगम वेक्सीनेशन के लिए स्ट्रीट डॉग्स को पांच के बजाय 15 दिन रखेगी.
इन कुत्तों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वो शांत रहें और वो किसी को न काटें. इसके लिए एनजीओ की मदद ली जाएगी.
इन कुत्तों को साल में तीन बार टीका लगाया जाएगा.
अगर पशु प्रेमी स्ट्रीट डॉग को गोद लेना चाहता है तो नगर निगम को एप्लीकेशन देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसके अलावा कुत्तों को रखने के लिए 72 कैनाल को बढ़ाकर 200 करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है.
नगर निगम द्वारा 20 से 25 शेल्टर हाउस बनाए जाएंगे.
जुर्माने की रकम को बढ़ाया गयारू आज की बोर्ड बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया है. नगर निगम ने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन या फिर टीकाकरण नहीं कराने पर जुर्माने की रकम 200 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति कुत्ते को खुले में कोई शौच करवाता है तो उस पर भी पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा. इस अभियान के लिए पशु चिकित्सा के लिए टीम बढ़ाई जाएगी.

पालतू कुत्ता खुला घूमने पर भी जुर्माना- इसके साथ ही 23 बैन कुत्तों के लिए तभी रजिस्ट्रेशन होगा, जब डॉग मालिक अपने कुत्ते की ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट जमा करेगा. अगर कोई अपना पालतू कुत्ता खुला घूमता है तो उस पर भी 3000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा पालतू कुत्ते को सड़क पर खाना खिलाने पर भी 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही सड़क पर फीडिंग कराने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा. बंदरों के आतंक के लिए वन विभाग की टीम के साथ अभियान चलाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *