उत्तराखंड

काशीपुर समेत जिले के 76 शिक्षकों की काउंसलिंग कर दूसरे ब्लॉकों में तैनाती लेने के निर्देश

उत्तराखण्ड
19 जनवरी 2026
काशीपुर समेत जिले के 76 शिक्षकों की काउंसलिंग कर दूसरे ब्लॉकों में तैनाती लेने के निर्देश
काशीपुर। शिक्षा विभाग ने मानक से अधिक जमे शिक्षकों का समायोजन दूसरे विकास खंडों में कर दिया है। काशीपुर समेत जिले के 76 शिक्षकों की काउंसलिंग कर दूसरे ब्लॉकों में तैनाती लेने के निर्देश दिए गए हैं।
एक माह पूर्व विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक जमे होने पर विकास खंड स्तर पर समायोजन प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी। काशीपुर में छह शिक्षिकाओं का समायोजन काशीपुर के विद्यालयों में किया जा चुका है।

जिला स्तरीय समायोजन को लेकर जिला शिक्षाधिकारी बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जिले के विकास खंडों को पत्र भेज निर्देश जारी कर दिए थे। उन्होंने कहा था कि ब्लॉक में समायोजन होने के बाद भी अभी विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक जमे हुए हैं। इस कारण से जिला स्तर पर समायोजन करने को कहा था।

धीरेंद्र कुमार साहू, खंड शिक्षाधिकारी काशीपुर ने बताया कि 16 जनवरी को जिला स्तरीय समायोजन प्रक्रिया को लेकर काउंसलिंग हो गई है। काशीपुर में 15 विद्यालयों के 16 शिक्षक-शिक्षिकाओं का समायोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *