उत्तराखंड

काशीपुर में युवक के पास से अवैध 5,000 इंजेक्शन और 326 अवैध सिरप बरामद

उत्तराखण्ड
20 नवम्बर 2025
काशीपुर में युवक के पास से अवैध 5,000 इंजेक्शन और 326 अवैध सिरप बरामद
काशीपुर/रूद्रपुर। काशीपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध रूप से Controlled Drugs इंजेक्शन और सिरप की तस्करी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले एक आरोपी को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी से अवैध 5,000 इंजेक्शन और 326 अवैध सिरप बरामद हुई हैं. इनकी कीमत 8 लाख रुपए आंकी जा रही है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कल देर रात काशीपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी टांडा बागवाला-टांडा उज्जैन रोड पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. तभी एक संदिग्ध युवक स्कूटी से आता हुआ दिखाई दिया. टीम को चेकिंग करता देख आरोपी सकपका गया. शक के आधार पर आरोपी को रोक कर स्कूटी में रखे दो बॉक्स को चेक किया तो बाइनोर्फिन ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी (BINORPHINE BUPRENORPHINE INJECTION IP) के 200 कार्टन, जिनमें कुल 5,000 इंजेक्शन, बरामद हुए. इसके अलावा तीन अलग-अलग पेटियों में रखी कोडीन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडाइन एचसीएल (CODINE PHOSPHATE & TRIPROLIDINE HCL) की 326 बोतलें भी बिना लाइसेंस और बिना बिल के मिलीं. जांच के लिए मौके पर औषधि निरीक्षक नीरज कुमार को बुलाया गया तो पता चला कि दोनों दवाएं Controlled Drugs की श्रेणी में आती हैं. इनका परिवहन केवल लाइसेंस प्राप्त इकाइयों द्वारा ही किया जा सकता है. बिना बिल और बिना वैध लाइसेंस इनका परिवहन NDPS Act का गंभीर उल्लंघन है.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक निवासी, ग्राम शक्तिखेड़ा, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश बताया गया. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *