काशीपुर बार चुनाव – एड0 अरविन्द सिंह ने कोषाध्यक्ष पद के लिए किया अपना नामांकन
उत्तराखण्ड
19 दिसम्बर 2025
काशीपुर बार चुनाव – एड0 अरविन्द सिंह ने कोषाध्यक्ष पद के लिए किया अपना नामांकन
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। 24 दिसंबर को प्रस्तावित मतदान से पूर्व शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के बाद देर शाम प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी, जबकि नामांकन वापसी की स्थिति भी शाम चार बजे के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी एड0 अरविन्द सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकरन दाखिल करने के बाद कहा कि उन्हें सीनियर, जूनियर एवं महिला अधिवक्ताओं सहित सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अपना संकल्प पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधन के साथ-साथ महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष और ठोस कार्ययोजना शामिल होगी।
नामांकन के चलते बार परिसर में पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। अब सभी की निगाहें स्क्रूटनी और नामांकन वापसी के बाद जारी होने वाली अंतिम सूची पर टिकी हैं, जिसके बाद काशीपुर बार एसोसिएशन चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।


