काशीपुर डिपो से अब रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली तक
उत्तराखण्ड
19 दिसम्बर 2025
काशीपुर डिपो से अब रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली तक
काशीपुर। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व के आदेश में संशोधित करते हुए बीएस-4 की बसों को छूट दी है। छूट मिलने के बाद अब बीएस-4 की बसें दिल्ली जा रही हैं। इससे डिपो प्रशासन ने राहत की सांस ली है। काशीपुर डिपो से 15 बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं, जिनमें 10 बसें बीएस-4 की हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बीएस-4 की बसों के दिल्ली प्रवेश को प्रतिबंधित किया था। ऐसे में डिपो की बसें केवल गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे तक ही जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को कौशांबी बस अड्डे पर उतर कर अन्य सवारी गाड़ियों से दिल्ली में जाना पड़ रहा था।
काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व के आदेश में संशोधित किया है और अब बसें दिल्ली में प्रवेश कर रही है। बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जा रहा है।


