काशीपुर डिपो के सीनियर फोरमैन को सर्वाधिक डीजल औसत निकालने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
उत्तराखण्ड
4 जनवरी 2026
काशीपुर डिपो के सीनियर फोरमैन को सर्वाधिक डीजल औसत निकालने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
काशीपुर। काशीपुर रोडवेज डिपो के सीनियर फोरमैन को सर्वाधिक डीजल औसत निकालने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सम्मानित किया। डिपो पहुंचने पर केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें सम्मानित किया। काशीपुर रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि प्रदेश में 5-20 की औसत से डीजल खर्च करने का लक्ष्य दिया गया है। काशीपुर डिपो ने इस लक्ष्य के अनुसार 5-32 का औसत दिया है। इस प्रकार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डिपो के सीनियर फोरमैन मो- यामीन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने के बाद केंद्र पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक डीजल औसत देने में चालक मुकेश कुमार, नवनीत कुमार, राजकुमार को सम्मान मिला है। वहीं अच्छी आय जमा करने पर तीन परिचालक भारत सिंह, अनिल कुमार, भारत सिंह द्वितीय को सम्मान मिला है। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार, केंद्र प्रभारी अनवर कमाल, हफीज अहमद, गंगा प्रसाद, सुनील कुमार, सूरज मेहरा, अशोक कुमार, देशराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


